फांसीदेवा,16 जून(नि.सं.)। अज्ञात जानवरों को देखे जाने के बाद फांसीदेवा में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। आज स्थानीय निवासियों ने फांसीदेवा के चटहाट बाजार संलग्न निर्घिंगछ इलाके में तीन अज्ञात जानवर के शावकों को देखा।
दुर्लभ प्रजाति के शावकों को देखकर स्थानीय लोगों ने पहले तो दावा किया कि वे तेंदुआ हैं। वन विभाग के अनुसार यह अज्ञात जानवर वास्तव में शेड्यूल वन श्रेणी की जंगली बिल्ली का शावक है। यहां से शावकों को बरामद किया गया है उन्हें वहीं छोड़ दिया जाएगा ताकि शावकों की मां उन्हें ले जा सके।