सिलीगुड़ी, 8 मार्च (नि.सं.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पारिवारिक सहायता केंद्र की ओर से समाज के विशिष्ट लोगों को लेकर एक चर्चा शिविर का आयोजन किया गया। सेंट जॉन एम्बुलेंस एसोसिएशन के सिलीगुड़ी शाखा की ओर से चिल्ड्रन पार्क संलग्न अपने कार्यालय में उक्त शिविर का आयोजन किया गया है।
इस शिविर में अलग-अलग समय पर महिलाओं को होने वाली विभिन्न समस्याओं और इन मुद्दों को दूर करने के तरीकों पर चर्चा की गई। इस दौरान तापस कर्मकार,शांता मित्र,रीता पाल,शेफाली गोस्वामी बागची समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
