राजगंज,25 मार्च (नि.सं.)। पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के पंचायत सदस्य और अन्य पार्टियों के कई लोग तृणमूल में शामिल हो गये है। आज दोपहर राजगंज के सुखानी अचंल तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान में एक योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज विधायक खगेश्वर राय ने भाजपा पंचायत सदस्यों व अन्य पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं व समर्थकों पार्थी का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, तृणमूल कांग्रेस के राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष तुषारकांति दत्त, सुखानी अंचल तृणमूल युवा अध्यक्ष फरजान अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस संबंध में राजगंज विधायक खगेश्वर राय ने कहा पंचायत चुनाव से पहले एक भाजपा पंचायत सदस्य हमारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुआ है। अन्य दलों के कई लोग हमारी पार्टी में शामिल हुए है।
वहीं, तृणमूल में शामिल होने के बाद हरसुंदर राय ने कहा ममता बनर्जी के विकास को देखकर मैंने भाजपा पार्टी छोड़कर तृणमूल में शामिल हुआ हूं।
