कल से शुरू होगा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दिन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा, सुरक्षा घेरे में तब्दील हुआ पूरा शहर

सिलीगुड़ी, 15 जनवरी(नि.सं.)।  मुख्यमंत्री की तीन दिवसीय उत्तर बंगाल सफर को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी जोर शोर से चल रही है। आगामी 16 जनवरी से मुख्यमंत्री का तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा शुरू हो रहा है। एक तरफ पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरे शहर को ममता बनर्जी के बैनर से भरने में लगे है। वहीं, मुख्यमंत्री की सफर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर ने डीडी, एसओजी, आईबी और डीआईबी को शहर के चप्पे चप्पे पर नजर रखने के निर्देश दिये है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की सफर को लेकर थानों से भारी संख्या में पुलिस कर्मी के साथ रैफ की टीम तैनात किए जाएंगे। ड्रोन से नजरदारी रखी जाएगी।  खास करके माटीगाड़ा और उत्तरकन्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के उत्तर कन्या में रहने के दौरान मिनी सचिवालय के पास दोनों रास्ते को बंद रखा जाएगा। माटीगाड़ा में महाकाल मदिंर शिलान्यास के जगह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इस बार महिला विनर्स स्पेशल दस्ता एवं पिंक पेट्रोलिंग वैन भी शामिल रहेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी मजबूत की गई है।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार शाम को सिलीगुड़ी पहुंचेगी। इसके बाद वह माटीगाड़ा में भगवान महाकाल मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वहां से मुख्यमंत्री सीधे उत्तर कन्या पहुंचेगी। जहां वह रात्री विश्राम करेंगी। शनिवार को ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में कोलकता हाई कोर्ट के सर्किट बेंच के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होगी। मुख्यमंत्री के सफर से  पहले आज सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने के लिए पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर के निर्देश पर ट्रैफिक डीसीपी काजी सम्मसुद्दिन अहमद ने एडीसीपी, एसीपी के साथ माटीगाड़ा भगवान महाकाल मंदिर शिलान्यास सभास्थल का जायजा लिया। इस दौरान माटीगाड़ा से चांदमुनी तक आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था और पॉर्किंग क्षेत्र का निरिक्षण किया गया। मुख्यमंत्री को बागडोगरा से माटीगाड़ा शिलान्यास सभास्थल तक लाने के लिए रूट मैप पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ डीसीपी ने विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ट्रैफिक डीसीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सफर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत की गई है। मालवाही गाड़ी के आवाजाही पर पाबंदी बढ़ा दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *