दोहरी नागरिकता रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,25 जून (नि.सं.)। एसएसबी की 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के जवानों व पानीटंकी इमिग्रेशन के टीम संयुक्त अभियान चलाकर नेपाल से आए एक व्यक्ति को दोहरी नागरिकता रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गोविंद प्रसाद (34)है ।


मिली जानकारी अनुसार भारत नेपाल सीमा पानीटंकी में एसएसबी जवानों व इमीग्रेशन के टीम ने नेपाल से आए एक व्यक्ति को चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से नेपाल और भारत दोनों के पहचान पत्र मिले।

इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाई पश्चात आरोपी को खोरीबाड़ी थाने को सौंप दिया गया। खोरीबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *