तीन दिन की तलाश के बाद सिलीगुड़ी के व्यवसायी का शव बरामद

फांसीदेवा, 17 फरवरी (नि.सं)। तीन दिनों की लगातार तलाश के बाद सिलीगुड़ी के एक व्यवसायी का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली निवासी मनोज कुमार डालमिया ने रविवार को सुसाइड नोट लिखकर फांसीदेवा के तीस्ता कैनाल में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से ही आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन शव का पता नहीं चल पाया था।
आज सुबह एक बार फिर आपदा प्रबंधन टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान तीस्ता कैनाल में जलकुंभी के बीच से शव बरामद किया गया। शव को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा। पूरे मामले की जांच फांसीदेवा थाने की पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes