सिलीगुड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के पोड़ाझाड़ इलाके से चोरी हुई मोटरसाइकिल को न्यू जलपाईगुड़ी थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान एमडी मकसद के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 20 जुलाई को नौकाघाट इलाके से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के बाद शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
कल चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोप है कि आरोपी एमडी मकसद मोटरसाइकिल को बेचने के इरादे से ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। इस मामले में और कोई शामिल है या नहीं इसकी जांच पुलिस कर रही है।
