सिलीगुड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। उल्टा रथ के अवसर पर सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा ने सामाजिक और धार्मिक पहल की। शुक्रवार को इस्कॉन मंदिर के सामने आम लोगों के बीच तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर तुलसी के पौधे ग्रहण किए।
मनीषा सरकार ने कहा कि उल्टा रथ के दिन तुलसी का पौधा वितरण विशेष महत्व रखता है। हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना जाता है और यह हर घर में शुभ ऊर्जा का प्रतीक है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में भी इस तरह की पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
