नक्सलबाड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी ब्लॉक के मनीराम ग्राम पंचायत में आज प्रधान का चुनाव संपन्न हुआ। आखिरकार पंचायत को नया प्रधान मिल गया, जहां उपप्रधान ही प्रधान बन गए।
बताया गया कि 29 जून को पूर्व तृणमूल बोर्ड के प्रधान गौतम घोष ने शारीरिक अस्वस्थता का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। पंचायत कानून के अनुसार ब्लॉक अधिकारियों की मौजूदगी में आज प्रधान का चुनाव कराया गया।
आज बोर्ड गठन की प्रक्रिया में 10 सदस्यों की उपस्थिति में रंजन चिकबड़ाईक को प्रधान चुना गया। हालांकि, भाजपा पंचायत सदस्यों की उपस्थिति नहीं देखी गई। इस मौके पर नव-निर्वाचित प्रधान को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
नव-निर्वाचित प्रधान कहा कि वे जनता के लिए काम करेंगे और पूर्व प्रधान ने भी अच्छा काम किया था। अब वे नई सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने भविष्य में उपप्रधान पद छोड़ने की बात भी कही।
जानकारी के अनुसार, 2022 के पंचायत चुनाव में 18 सीटों वाली मनीराम ग्राम पंचायत में तृणमूल को 12, भाजपा को 5 और एक सीट निर्दलीय को मिली थी। हालांकि बाद में भाजपा के एक सदस्य के इस्तीफे, एक की मृत्यु और तृणमूल के 2 व निर्दलीय सदस्य के इस्तीफे के बाद वर्तमान में पंचायत में 13 सदस्य ही बचे हैं।
