राजगंज में स्कूल बस की टक्कर से पलटी गोलगप्पा गाड़ी, विक्रेता घायल

राजगंज, 17 फरवरी (नि.सं)। राजगंज के साहुडांगी स्थित भेलकी पाड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना से हड़कंप मच गया। स्कूल बस की टक्कर से एक गोलगप्पा गाड़ी पलट गई, जिससे विक्रेता घायल हो गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक निजी स्कूल बस बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। उसी दौरान उसी सड़क पर एक गोलगप्पा विक्रेता अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था। आरोप है कि पीछे से तेज रफ्तार में आई स्कूल बस ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गोलगप्पा गाड़ी पलट गई और विक्रेता सड़क पर गिर पड़ा। गाड़ी में रखा सामान सड़क पर बिखर गया।
घटना में विक्रेता घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे सहायता प्रदान की। बताया जा रहा है कि बस में स्कूली बच्चे सवार थे, इसलिए स्थिति को देखते हुए बस को घटनास्थल से जाने दिया गया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बस की रफ्तार पर सवाल उठाए है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इलाके में गति नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *