भारत में घुसी दो बांग्लादेशी युवतियां गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी, 23 दिसंबर(नि.सं)। बांग्लादेश में मौजूदा अशांत हालात के बीच काम की तलाश में दलाल के जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली दो बांग्लादेशी युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दलाल फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक भारतीय दलाल की मदद से दोनों युवतियां रात के अंधेरे में बेरुबाड़ी सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार तड़के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बांग्लादेशी युवतियों को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले आया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार युवतियों में एक बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले की रहने वाली है, जबकि दूसरी फरीदपुर जिले की निवासी है। आज दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार दलाल की तलाश में छापेमारी कर रही है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *