जलपाईगुड़ी, 25 मार्च (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी में एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद किया गया है।आज सुबह जलपाईगुड़ी के असम मोड़ संलग्न एक तालाब में मछली पकड़ने के दौरान उक्त दुर्लभ प्रजाति का कछुआ जाल में आ गया।
स्थानीय निवासियों ने कछुए को देखकर पर्यावरण संरक्षण संगठन स्पोर को सूचित किया। खबर मिलते ही संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और इंडियन रूफ टर्टल नाम के कछुए को बचाया। इसके बाद कछुए को सुरक्षित करला नदी में छोड़ दिया गया।