सिलीगुड़ी में गौतम देव का मैराथन चुनाव प्रचार 

सिलीगुड़ी, 8 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच गौतम देव लगातार मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दे रहे हैं।
इसी क्रम में आज उन्होंने वार्ड नंबर 46 में करीब साढ़े तीन घंटे तक लगातार प्रचार किया। सुबह से शुरू हुआ यह अभियान बिना रुके चलता रहा, जिसके बाद दोपहर में वे पोकाईजोत इलाके में एक कार्यकर्ता के घर विश्राम के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने दोपहर का भोजन भी किया, जिसमें फ्राइड राइस, दाल, सब्जी, चटनी, पापड़ और मछली शामिल थे।


कुछ समय आराम करने के बाद वे फिर से प्रचार के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि वे इसी वार्ड में रात बिताने की भी योजना बना रहे हैं, ताकि क्षेत्र में विस्तार से प्रचार किया जा सके।

गौरतलब है कि वार्ड 46 के पार्षद दिलीप बर्मन के साथ उनके मतभेद की चर्चा भी चल रही है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बनी हुई है। इसके बावजूद गौतम देव इस बड़े वार्ड में लगातार सक्रिय रहकर चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुटे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *