खोरीबाड़ी,24 मार्च(नि.सं.)। घर से एक महिला का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। यह घटना खोरीबाड़ी के डोबाजोत इलाके से सामने आई है। मृतक का नाम मुन्नी पासवान (23) है। बताया गया है कि मृत महिला की सास चाय के लिए पानी लाने के लिए गई थी। तभी महिला का घर का दरवाजा बंद देखा तो उसे आवाज देने लगी।
लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। इसके बाद उन्होंने महिला का लटकता हुआ शव देखा। सूचना मिलने के बाद खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।