खोरीबाड़ी में दो शव बरामद होने से इलाके में सनसनी

खोरीबाड़ी,10 मार्च (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में दो शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना खोरीबाड़ी के बुरागंज के टुकरियाझार वन क्षेत्र के रामभोला जोत इलाके में घटी है। बताया गया है कि आज जब स्थानीय लोग मैदान में गाय बांधने गये तो उन्होंने हाथी वॉच टॉवर के नीचे एक नाबालिग और एक नाबालिगा को फंदे से लटकता शव देखा। 


दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद किया। मृतकों के नाम देव सिंह (16) और सुलेखा सिंह (16) हैं। ये दोनों बुरागंज के धुलिया जोत इलाके की निवासी थे।दोनों परिवार के लोगों ने कहा कि दोनों के बीच रिश्ता भाई-बहन जैसा था।

उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह घटना किस वजह से हुई है। वहीं, खोरीबाड़ी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *