सिलीगुड़ी, 5 अगस्त (नि.सं.)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सिलीगुड़ी में आशिघर ट्रैफिक गार्ड की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। ईस्टर्न बाइपास स्थित ढाकेश्वरी मोड़ पर एक समाजसेवी संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर विशेष अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों और सीट बेल्ट न पहनने वाले चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया गया। साथ ही सभी चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक चंदन दास, आशिघर ट्रैफिक गार्ड के ओसी तनय सरकार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
