सिलीगुड़ी,22 मार्च(नि.सं.)। नौ महीने तक अपने कोख में रखकर मां अपने बच्चे को जन्म देती है। इसके बाद उसका पालन पोसन करती है। बदले में सिर्फ वह यह चाहती है कि बुढ़ापे में बच्चा उनका सहारा बने। लेकिन बच्चे बड़े होने के बाद इतने व्यस्त हो जाते है कि अपने जन्म दाता को ही भूल जाते है। जी हां,आज सिलीगुड़ी नगर निगम के 16 नंबर वार्ड अंतर्गत हाकिमपाड़ा में ऐसी ही घटना सामने आई है। जिससे सूनने के बाद सभी की रूह कांप जाएगी। जहां दो दिन से बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। बेटे को खबर ही नहीं कि उसकी जन्म दाता की मौत हो चुकी है। जब स्थानीय लोगों ने फोन कर बताया तब बेटे अपनी मां की खबर लेने पहुंचा। तब पता चलता है कि मां की तो मौत हो चुकी है।
दरअसल सिलीगुड़ी नगर निगम के16 नंबर वार्ड अंतर्गत हाकिमपाड़ा में मृतक अनिता ब्रह्म (74) के पति की मौत दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद वह घर में अकेली रहती थी। उनका एक बेटा सत्यब्रत ब्रह्म काम को लेकर दार्जिलिंग में रहता है। उनका बेटा काम में इतना व्यस्त रहता है कि अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल तक नही कर सकता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों से अनिता ब्रह्म दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बाद लोगों ने उनके बेटे सत्यब्रत ब्रह्म को फोन कर इसकी जानकारी दी। खबर मिलने के बाद भी सत्यब्रत ब्रह्म एक दिन बाद अपनी मां की खबर लेने घर पहुंचा। इस दौरान जब रूम का दरवाजा खोला गया तो बुजुर्ग महिला खून से लथपथ बेड के पास पड़ी मिली।
दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही सिलीगुड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद अनिता को मृतक घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा।
पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। वहीं,16 नंबर वार्ड के पार्षद सुजय घटक ने कहा कि स्थानीय लोगों से खबर पाकर वे मौका पर पहुंचे। जहां उन्हें पता चलता है कि एक अकेली रह रही वृद्धा की मौत हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को खबर दी गई। मृतक महिला अकेली रहती थी। उनका बेटा बाहर रहता है।
