राजगंज, 19 मई (नि.सं.)। लॉकडाउन के बीच फूलबाड़ी में टोटो चल रही हैं। लेकिन इसके खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। जब टोटो चल रही है तो सिटी ऑटो को भी चलने दिया जाए। इसी मांग को लेकर सिटी ऑटो चालकों ने बुधवार को फूलबाड़ी में प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 16 मई से 15 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाया गया हैं। गाइडलाइन के मुताबिक इमरजेंसी सेवा प्रदान करने वाली वाहन ही आवागमन कर सकती हैं। लेकिन ऑटो चालकों का आरोप है कि राजगंज के फूलबाड़ी में टोटो धड़ल्ले से चल रही हैं।
सिटी ऑटो चालकों का कहना है कि राज्य सरकार ने कोरोना को बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन की हैं। जिसे वे लोग मान रहे हैं। लेकिन सड़को पर टोटो धड़ल्ले से चल रही है। फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। अगर टोटो चलना बंद नहीं हुआ तो वे लोग भी सिटी ऑटो चलाएंगे। वहीं, टोटो चालकों का दलील है कि पेट की आग बुझाने के लिए टोटो चलाने को मजबूर हैं।
