नागराकाटा में 12 फुट लंबा अजगर बरामद,

नागराकाटा, 21 सितंबर (नि.सं.)। नागराकाटा ब्लॉक अंतर्गत बामनडांगा चाय बागान स्थित मॉडलगावं से एक 12 फुट लंबा अजगर बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार आज उक्त गावं के मैदान में एक बकरी घास खा रहा थी।


तभी अजगर ने उस बकरी को अपने अपने फंदे में जकड़ लिया है। इसके चलते बकरी चिल्लाने लगी। बकरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उक्त देखा कि बकरी को अजगर में अपने फंदे में जकड़ लिया है।

स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश के बाद बकरी को अजगर के जबड़े से निकाल लिये। लेकिन तब तक बकरी की मौत हो गयी थी। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। खबर मिलते ही वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और अजगर को बरामद किया। बताया गया है कि अजगर को गोरूमारा जंगल में छोड़ दिया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *