सिलीगुड़ी, 2 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में आगामी और कुछ दिन गर्म तापमान लोगों को काफी परेशान कर सकता है। सिलीगुड़ी के साथ ही जलपाईगुड़ी और पड़ोसी राज्य सिक्किम में भी भीषण गर्मी का कहर देखा जा रहा है। वहीं, भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बताया गया है कि इस वर्ष गर्मी ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जलपाईगुड़ी में पिछले 15 वर्षो के बाद तापमान 38.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, इस बार पहाड़ पर भी गर्मी का कहर देखा जा रहा है। गैंगटोक में वर्ष 2000 के बाद 28 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
यानी इस वर्ष सूर्य देवता के ताप से समतल के साथ ही अब पहाड़ के लोग भी परेशान है। सिक्किम मौसम विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगी। वहीं, बारिश होने के बावजूद लोगों को राहत मिलने की संभावना काफी कम है। बताया गया है कि इस बार जलपाईगुड़ी ओर गैंगटोक में तापमान ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है।