राजगंज ब्लॉक के विभिन्न राशन दुकानों का प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा 

राजगंज, 4 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज ब्लाॅक के विभिन्न राशन दुकानों के खिलाफ आ रहे शिकायतों के आधार पर जलपाईगुड़ी जिला के डिप्टी मजिस्ट्रेट अरिंदम विश्वास, महकमा खाद्य व वंटन अधिकारी अजय कुमार मिश्र व राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने जायजा लिया।


आज अधिकारियों ने राजगंज के सभी राशन दुकानों का जायजा लेते हुए देखा की सभी को उचित राशन व सभी को राशन मिल रहा है की नहीं। इस दौरान अधिकारियों ने सभी से सामाजिक दूरी बना कर राशन लेने की बात भी कही।

राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद से 1 अप्रैल से राशन देने का प्रक्रिया शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राशन दुकानों के खिलाफ उचित राशन नहीं देने की शिकायतें आयी थी। शिकायत के आधार पर ही आज राजगंज में कुकुरजन, मंतादारी, तलमा, मगरादांगी समेत कई राशन दुकानों का निरीक्षण अधिकारियों ने किया है। निरीक्षण के बाद राशन डीलरों को सर्तक किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *