राजगंज के तालमा में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

राजगंज, 21 जून (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के तालमा मोड़ संलग्न इलाके में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतक का नाम नुपुर बर्मन है। वह तालमा संलग्न डांगापाड़ा इलाके की निवासी थी।


बताया गया है कि एक चौपहिया वाहन जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। वहीं दूसरी ओर विपरीत दिशा से एक महिला स्कूटी से सड़क पार कर रही थी। तभी स्कूटी और चार पहिया वाहन की टक्कर हो गई। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय पुलिस की मदद से महिला को बरामद कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की खबर मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घातक वाहन को अपने कब्जे में लिया। राजगंज पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *