विनर्स फुटबॉल कोचिंग सेंटर की पहल पर अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग में इंटर कोचिंग सेंटर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन  

सिलीगुड़ी, 10 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी विनर्स फुटबॉल कोचिंग सेंटर की पहल पर अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग में इंटर कोचिंग सेंटर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता शनिवार से शुरू होगी।

आयोजकों के अनुसार, दोनों वर्गों में कुल 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। हर दिन शाम 6 बजे से अंडर-12 वर्ग के मैच खेले जाएंगे, जबकि शाम 7 बजे से अंडर-14 वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे।

इस बार प्रतियोगिता का आयोजन क्लब परिसर में ही किया जा रहा है। प्रत्येक टीम में मैदान पर 6 खिलाड़ी उतरेंगे। साथ ही, किसी भी टीम को अपने समूह से अधिकतम दो महिला खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी, जो इस प्रतियोगिता को एक अलग पहचान देगा।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes