सिलीगुड़ी के गुलमा में ‘विलेज सिटी बंधन कप’ का आयोजन 

सिलीगुड़ी, 23 अगस्त (नि.सं.)। राखी बंधन उत्सव को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी बंधुचल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं रॉय स्टूडेंट्स की पहल पर गुलमा से सटे खाटली इलाके में ‘विलेज सिटी बंधन कप’ का आयोजन किया गया।

सिलीगुड़ी बंधुचल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन पिछले एक साल से खाटली इलाके के 20 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठा रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है। इसी पहल के तहत इस बार शहर और गांव के बच्चों को साथ लेकर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें दो टीमें शहर की और एक टीम गांव की थी। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत एक-दूसरे को राखी बांधकर की गई। इसके बाद गांव और शहर के खिलाड़ियों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही दोपहर में सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes