नक्सलबाड़ी में पहाड़ की राजनीतिक समस्या को लेकर बिमल गुरुंग के नेतृत्व में जनसभा का आयोजन 

नक्सलबाड़ी, 23 अगस्त (नि.सं.)। पहाड़ की राजनीतिक समस्या के समाधान, गोरखालैंड मुद्दे और 11 जनजातियों को जनजातीय दर्जा देने की मांग को लेकर नक्सलबाड़ी में एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) सुप्रीमो बिमल गुरुंग के अलावा रोशन गिरी और दार्जिलिंग विधानसभा के भाजपा विधायक नोमान राई भी मौजूद रहे। इसके साथ ही धीमाल, राजवंशी, कोच, कामतापुरी और आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सभा में हिस्सा लिया।

बिमल गुरुंग ने कहा कि संवैधानिक समाधान को लेकर चर्चा हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ बातचीत सकारात्मक रही है। आने वाले दिनों में मध्यस्थ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पहाड़ की समस्याओं का समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes