जलपाईगुड़ी, 24 मई (नि.सं.)। कोरोना की दूसरी लहर की बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिये जलपाईगुड़ी शहर में पुलिस कड़ी भूमिका निभा रही है।
जलपाईगुड़ी शहर के विभिन्न हिस्सों में सरकारी दिशा-निर्देशों को बनाए रखने के लिए आज पुलिस ने सख्त अभियान चलाया गया। पुलिस ने विभिन्न बाजारों में भी अभियान चलाया।
इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इसके अलावा शहर के विभिन्न मोड़ों पर नाका चेकिंग की जा रही है। बताया गया है कि पुलिस का यह अभियान लगातार चलाया जायेगा।