सिलीगुड़ी में छिनतई के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 अक्टूबर (नि.सं.)। भक्ति नगर थाना के आशीघर चौकी की पुलिस व डीडी (डिटेक्टिव डिपार्टमेंट) ने संयुक्त अभियान चलाकर छिनतई के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दुर्योधन ग्वाला है। वह फाटापुकुर का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार, मिनती दास नामक एक महिला शुक्रवार को बैंक से पैसे लेकर टोटो से 34 नंबर वार्ड इस्टर्न बाइपास के बुड़ा बुड़ी मंदिर के पास उतरकर पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी बाइक सवार दो छिनतईबाजों ने उनका बैग छीन कर फरार हो गए।

जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत के बाद आशीघर चौकी की सफेद पोशाक की पुलिस व डीडी ने गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाकर एक छिनतईबाज को गिरफ्तार किया। आज आरोपी युवक को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *