सिलीगुड़ी में चोरों ने वृद्ध महिला से मारपीट कर सोने के आभूषण लेकर हुए फरार

सिलीगुड़ी,30 जून (नि.सं.)।शहर में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। यहां हर दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है।चोर शहर की दुकानों व घरों को निशाना बना रहे हैं। उनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्हें पुलिस प्रशासन के नाम का भी कोई खौफ नहीं है। क्योंकि चोरों ने सिलीगुड़ी में एक और चोरी की घटना अंजाम दिया है।

इस बार बदमाशों ने घर में घुसकर वृद्ध महिला की बुरी तरह पिटाई की और सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। यह सनसनीखज मामला सिलीगुड़ी के दक्षिण शांतिनगर इलाकेकी है। बताया जा रहा है कि रविवार आधी रात को तीन बदमाश एक घर में घुसे। बदमाशों ने श्यामोली चक्रवर्ती नाम की वृद्ध महिला से मारपीट की और उसके कान से सोने का बालियां छिन कर भाग गए। वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि घर में तीन लोग घुसे थे।

सभी के चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। फिर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में किसी तरह वृद्ध महिला बगल के कमरे में गई और अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। कुछ दिन पहले भी दक्षिण शांतिनगर इलाके में एक घर में चोरी की घटना हुई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बीच-बीच में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes