सुरक्षा के मद्देनजर शहर के किराये के मकानों का किया जाएगा विशेष सर्वेः मेयर

सिलीगुड़ी,28 जून (नि.सं.)। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम विशेष कदम उठाने जा रहा है। अब से नगर निगम की एक विशेष टीम सीधे शहर में किराए पर दिए गए सभी मकानों का दौरा करेगी और जानकारी एकत्र करेगी। शनिवार को नगर निगम बोर्ड की मीटिंग के बाद सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने ऐसे ही जानकारी दी है। मे


यर गौतम देव ने कहा कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग बाहर से सिलीगुड़ी आ रहे हैं। कई लोग थोड़े समय के लिए किराए के मकानों में रह रहे हैं। कई मामलों में बिना किसी कागजात या एग्रीमेंट के मकान किराए पर दिए जा रहे हैं। इससे न केवल शहर की सुरक्षा बाधित होती है बल्कि मकान मालिकों को भी खतरा रहता है। इस कारण नगर निगम ने प्रत्येक मकान का दौरा कर जानकारी एकत्र करने का निर्णय लिया है।

किराए पर दिए गए मकानों की विस्तृत जानकारी नगर निगम को देनी होगी। मेयर ने कहा कि इसके लिए कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया जाएगा। शहर की सुरक्षा के लिए ही यह जरूरी कदम है। जल्द ही पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक की जाएगी। होटलों की तरह यह व्यवस्था शुरू की जा रही है जहां किराएदारों की जानकारी भी पुलिस और नगर निगम के पास रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *