सिलीगुड़ी, 24 नवंबर (नि.सं.)। टैब भ्रष्टाचार में सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार की रात पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी पुलिस ने माटीगाड़ा के लेनिन कॉलोनी इलाके से एक दंपति को गिरफ्तार किया।आरोपियों के नजरूल इस्लाम और रुकसाना खातून हैं। ये दोनों दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते हैं।
बताया गया है कि टैब का रूपए उनके बैंक खाते में घुस रहे थे। हालांकि दंपति ने पुलिस से दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि पैसा उनके बैंक खाते में कैसे आया।इस बात की जांच की जा रही है कि क्या दंपति ने भ्रष्ट धन रखने के लिए बैंक खाता किसी को किराए पर दिया था। पुलिस आज आरोपियों को सिलीगुड़ी की अदालत में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पश्चिम मेदिनीपुर के लिए रवाना होगी।