इलाज के नाम पर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 दिसंबर (नि.सं)।  इलाज के नाम पर एक महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नजरुल इस्लाम बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी के प्रधाननगर इलाके की रहने वाली एक महिला करीब आठ महीने पहले इलाज के लिए आरोपी के पास गई थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने इलाज का फायदा उठाकर महिला के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म किया। काफी समय बाद पीड़िता ने सोमवार को एनजेपी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी के कई अन्य महिलाओं के साथ भी शारीरिक संबंध थे।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी का भालोबाशा मोड़ इलाके में एक चेंबर है।मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *