सिलीगुड़ी, 2 जून (नि.सं.)। विश्व पर्यावरण दिवस से पहले कर्सियांग फॉरेस्ट डिवीजन और घोषपुकुर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया है। कर्सियांग डिवीजन के घोषपुकुर वन विभाग द्वारा शुक्रवार को जागरूकता शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया।
इस कार्यक्रम में घोषपुकुर ग्राम पंचायत, ट्रैफिक पुलिस, घोषपुकुर थाना पुलिस और पश्चिमबंग विज्ञान मंच विभिन्न सहित वेलफेयर ऑगेनाइजेशन के सदस्य मौजूद थे। इस संबंध में घोषपुकुर वन विभाग के रेंजर सोनम भूटिया ने कहा कि पर्यावरण और हमारी जीवनशैली में बदलाव की बहुत जरूरत है। इसलिए आज जागरूकता कार्यक्रम किया गया है।