सिलीगुड़ी, 11 जुलाई (नि.सं)। सिलीगुड़ी में बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक युवक को पुलिस ने शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।
जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले सिलीगुड़ी थाना की सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में बिट्टू देवनाथ नामक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था।
आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोप है कि वह चोरी की गई मोटरसाइकिलों के विभिन्न पुर्जे निकालकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेचता था।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे फिर से सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
