सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ पर रेलवे ट्रैक के किनारे घायल युवती मिली

सिलीगुड़ी, 11 जुलाई (नि.सं)। सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना क्षेत्र के दार्जिलिंग मोड़ स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से पुलिस ने एक घायल युवती को बरामद किया। युवती की पहचान पूजा थापा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को युवती रेलवे ट्रैक के किनारे बैठी हुई थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि वह ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई। बताया गया कि ट्रेन के लोको पायलट ने कई बार हॉर्न बजाकर और चेतावनी देकर उसे हटने के लिए कहा, लेकिन वह ट्रैक के पास से नहीं हटी।
घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रधाननगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes