नक्सलबाड़ी, 26 अगस्त (नि.सं.)। शारदीय दुर्गोत्सव की तैयारियों के तहत नक्सलबाड़ी बाबूपाड़ा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दुर्गापूजा की खंभ पूजा किया गया।
जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी बाबूपाड़ा स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष दुर्गापूजा का 67वां वर्ष मना रहा है। इस बार पूजा पंडाल की थीम थाईलैंड के बौद्ध मंदिर की तर्ज पर होगी। पंडाल के साथ आकर्षक रोशनी की सजावट भी की जाएगी। वहीं, बुद्ध की प्रतिकृति पर आधारित मूर्ति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। खंभ पूजा के साथ ही दुर्गापूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर क्लब के सदस्य और स्थानीय समाजसेवी मौजूद रहे।
पूजा कमेटी के सचिव बुलन घोष ने बताया कि इस वर्ष बड़े बजट में दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
