सिलीगुड़ी की महिला डॉक्टर की शिकायत पर सास-ससुर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 26 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी की एक महिला डॉक्टर द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए जाने के मामले में सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने सास-ससुर को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरस्वती बर्मन (58) और अतिया बर्मन (65) के रूप में हुई है। दोनों को हेमताबाद से गिरफ्तार कर बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। इससे पहले पुलिस मामले में आरोपी डॉक्टर पति डॉ. सुब्रत बर्मन को जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर चुकी है।

पीड़िता डॉ. आशा मिश्रा ने 2 जुलाई को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज और पैसों की मांग को लेकर उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया। उन्होंने 13 मई 2026 को केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes