जलपाईगुड़ी से टोटो-बाइक चोरी कर पड़ोसी जिलों में तस्करी! पुलिस के जाल में 3 आरोपी

जलपाईगुड़ी, 26 अगस्त (नि.सं.)। चोरी किए गए टोटो और बाइक को पड़ोसी जिलों में भेजने के आरोप में जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में अभियान चलाकर चोरी के इस गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो बाइक और चार टोटो बरामद किए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जलपाईगुड़ी शहर और आसपास के इलाकों से टोटो और बाइक चोरी करने के बाद उन्हें पड़ोसी जिलों में भेजा जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह के बारे में सुराग मिला। इसके बाद अलीपुरद्वार और कूचबिहार में अभियान चलाया गया। मामले में अलीपुरद्वार निवासी सुदीप्त दे, कूचबिहार निवासी अबू बकर सिद्दिकी और सामसुल मियां को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई में चोरी की दो बाइक और चार टोटो बरामद हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes