राजगंज ब्लॉक के साहुडांगी में मछली पकड़ने के जाल में फंसा 11 फीट लंबा अजगर

राजगंज, 11 जुलाई (नि.सं)। साहुडांगी में मछली पकड़ने के जाल में लगभग 11 फीट लंबा अजगर फंसने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना राजगंज ब्लॉक के साहुडांगी स्वास्थ्य केंद्र के पास की है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक घर के तालाब में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक विशालकाय अजगर फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही आमबाड़ी रेंज के वनकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला।

वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि जाल में फंसने के कारण अजगर हिल-डुल नहीं पा रहा था। उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes