सिलीगुड़ी जंक्शन बिहार बस स्टैंड में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 28 जनवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन बिहार बस स्टैंड में मंगलवार शाम अभियान चलाकर एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम तपो राय है। वह कूचबिहार का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सुचना पर बिहार बस स्टैंड में प्रधान नगर थाना प्रभारी बीडी सरकार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध एक युवक को दो बैग के साथ पकड़ा गया। जब युवक के पास स्थित बैग की तलाशी ली तो उससे 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद  पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। इधर, आरोपी युवक से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गांजा को कूचबिहार से सिलीगुड़ी के रास्ते बिहार में तस्करी की योजना थी। आरोपी युवक को कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *