राजगंज में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

राजगंज, 21 मई (नि.सं.)। बेटी के घर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बीती रात राजगंज ब्लॉक के सिलीगुड़ी- आमबाड़ी राज्य सड़क के गोकुलभिटा इलाके में हुई। मृतका का नाम अल्पी राय था, जो आमबाड़ी-फालाकाटा पेलकाविटा गांव की निवासी थी।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला दो दिन पहले अपनी बेटी के घर गई थी। बुधवार रात वह टोटो से अपने घर लौट रही थीं। टोटो से उतरने के बाद ही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में अल्पी राय के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही भोरर आलो थाना और कैनाल रोड ट्रैफिक आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *