एडेड वार्डों कोे लेकर प्रशासक चिंतित, निवर्तमान पार्षदों के साथ करेंगे बैठक

सिलीगुड़ी, 4 जून (नि.सं.)। देश में अनलॉक-1 चल रहा है। इस दौरान बस व ट्रेन शुरू होने के बाद कई प्रवासी श्रमिकों सहित आम लोग शहर में आने लगे हैं। जिसके चलते शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है।

सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत जलपाईगुड़ी जिले के 14 वार्डों में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल प्रशासनिक कारणों से हो रहा है। उन्होंने उन वार्डों को लेकर चिंता व्यक्त की है। आज प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बसों और ट्रेनों की यातायात शुरू होने से शहर में बाहरी लोगों का प्रवेश बढ़ रहा है।

वहीं, नगर निगम अंतर्गत दार्जिलिंग जिले के वार्डों में कोविड-19 को लेकर विशेष कुछ सुरक्षा व्यवस्था की है, लेकिन प्रशासन ने जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत 14 वार्डों में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए हैं।जिसके कारण बाहरी लोग शहर में आकर सरकारी नियमों का पालन किए बिना रिहायशी इलाके में घूम रहे है। वे लोग इलाके के लोगों के साथ घुलमिल भी रहे हैं। इसी वजह से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है।

इस समस्या को हल करने के लिए अशोक भट्टाचार्य ने आज उन वार्डों के निवर्तमान पार्षदों के साथ एक बैठक बुलाई है। बताया गया है कि शुक्रवार को अशोक भट्टाचार्य सिलीगुड़ी नगर निगम में उक्त वार्डों के निवर्तमान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmatadorbetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes