अनियंत्रित लॉरी दुकान में घुसा, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

कालियागंज, 18जुलाई (नि.सं.)। अनियंत्रित होकर एक मालवाही लॉरी दुकान में जा घुसा। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज ब्लॉक के भंडार ग्राम पंचायत के अंतर्गत अधिनआशा मोड़ इलाके की है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह रायगंज से कालियागंज जाते समय उक्त मालवाही लॉरी आशामोड़ इलाके में एक स्प्रिड बेकार पार करते वक्त अनियंत्रित होकर दो दुकानों में घुस गया। इस घटना में स्थानीय एक क्लब को भी टूट गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद घायल को बरामद कर रायगंज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौका देख लॉरी का चालक और खलासी फरार हो गये। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही कालियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और घातक लॉरी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *