अन्य पार्टियों को छोड़ 500 समर्थक भाजपा में शामिल

सिलीगुड़ी, 8 मार्च (नि.सं)। सिलीगुड़ी नगर चुनाव से  पहले तृणमूल कांग्रेस एवं माकपा के 500  कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम लिया है। सिलीगुड़ी हाश्मी चौक स्थित भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक कार्यालय जयमुनि भवन में एक कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न राजनैतिक दलों से आये 500 कार्यकर्ताओं को सांगठनिक जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भाजपा का झंडा थमा कर पार्टी में शामिल किया।आज 4-5 नंबर वार्ड से मुन्नी महतो, हिरन महतो ,भारती साहा,सुनील यादव ,राजू दास,संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में करीब 500  कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *