अपराधियों पर लगाम लगने सिलीगुड़ी में पुलिस ने शुरू किया साइकिल पेट्रोलिंग

सिलीगुड़ी, 5 अक्टूबर(नि.सं.)। दुर्गा पूजा में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस कमर कस कर मैदान में उतर चुकी है। इस बार शहर में पूजा के दौरान पुलिस साइकिल पर पेट्रोलिंग करते हुए नजर आएगी। दरअसल, पूजा के समय अक्सर चोरी छिनतई जैसी आपराधिक घटना काफी बढ़ जाती है।

वहीं, ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस विशेष करके रात के समय अब साइकिल से पेट्रोलिंग करेगी। इस बीच बीते कल रात सिलीगुड़ी थाने के आईसी प्रसनजीत विश्वास और उनकी क्राइम विंग की टीम साइकिल पर पेट्रोलिंग करते हुए नजर आई। इस दौरान थाना अंतर्गत विभिन्न इलाकों का मुआयना किया गया। इसके अलावा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए आईसी ने सिलीगुड़ी जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया।

इसके बाद उन्होंने बाघाजतिन पार्क, कोर्ट मोड़, महावीर स्थान, रेल गेट सहित विभिन्न इलाकों का साइकिल से पेट्रोलिंग की। पुलिस प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि पूजा के मौसम में अपराधिक घटना के साथ ही अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यह साइकिल पेट्रोलिंग शुरू की गई है। यह साइकिल पेट्रोलिंग विशेष रूप से रात में की जाएगी। वहीं, यह पेट्रोलिंग आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandpashabetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetgrandpashabetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinomadridbetholiganbetpusulabetgrandpashabetvdcasinosekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetromabetinterbahissezarcasinojojobettipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomporn livesezar casinocasibomgrandpashabetbetgitromabetgameofbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetinterbahisamgbahisbetpuanamgbahisesbetcasinowoncasinomilyoncasinoroyalcasinoroyalpalacebetgrandpashabetbetbey girişbetbeybetgaranti girişbetgarantitlcasinocasibomgrandpashabetGrandpashabetsekabetimajbetpusulabetvdcasinosekabet girişgrandpashabettlcasinonesinecasinonesinecasino girişibizabetibizabetibizabetbahiscom girişbahiscombetewin girişjojobet güncel girişcasinolevantcasinolevant girişsuperbetincasibompusulabet giriş Built with ❤︎ by appycodes