सिलीगुड़ी, 03 अगस्त (नि.सं.)। असम में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सिलीगुड़ी हॉकर कॉर्नर और महावीरस्थान व्यवसायी समिति ने मानवीय पहल की है। बाजार परिसर में राहत संग्रह अभियान चलाया गया।
इस दौरान सिलीगुड़ी के विधायक एवं राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष भी मौजूद रहे। उन्होंने बाजार का दौरा कर व्यवसायी और आम लोगों से राहत के लिए सहयोग जुटाया और सभी से इस पहल में शामिल होने की अपील की।
मंत्री शंकर घोष ने कहा कि पड़ोसी राज्य असम में बनी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। एकत्रित राशि असम मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी, ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।
