बदहाल सड़क के कारण स्थानीय लोग परेशान

राजगंज 12 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के सिपाईपाड़ा से बट-पाकुरतला तक सड़क की दशा बेहाल है। जिसके चलते हमेशा दुर्घटना घटती रहती है।


इसे लेकर स्थानीय लोगों में क्षोभ देखा जा रहा है। यह सड़क लगभग तीन वर्षो से बेहाल पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस रास्ते से काफी वाहन यातायात करते है।

बारिश के दिनों सड़क का हालत और भी दयनीय हो जाता है, जिसके चलते लोग यातायात नहीं कर पाते। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिये प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ।


इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान दिलीप राय ने कहा इसकी सूचना एसजेडीए को दी गयी है। लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मती नहीं हो पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *