बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने किय विरोध प्रदर्शन

कूचबिहार, 11 मार्च(नि.सं)। कूचबिहार नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड में सड़क की हालत बेहद ही ख़राब है। आज इस घटना के प्रतिवाद में स्थानीय लोगों ने पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में सड़क की हालत बेहद ही ख़राब है। साथ ही इलाके में पयेजल परिसेवा की व्यवस्था भी बदहाल पड़ी है।


 

इतना ही नही इलाके के नाले को भी ठीक तरीके से साफ नहीं किया जाता है। इस संबंध में कई बार वार्ड पार्षद को जानकारी देने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इस लिए बाध्य होकर यह विरोध प्रदर्श किया जा रहा है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा हस्तक्षेप के बाद परिस्थिति को नियंत्रित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *