सिलीगुड़ी में बैशाखी मेले को लेकर विवाद, स्थानीय लोगों का विरोध

  सिलीगुड़ी,16 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 41 के अंचल मोड़ के पास स्थित ताराचंद मैदान में इस साल पहली बार आयोजित होने वाले बैशाखी मेले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मेला शुरू होने से पहले ही स्थानीय निवासियों के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मेले को बंद करने की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें बिना जानकारी दिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही उनका कहना है कि इस इलाके में मेला लगने से ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इसी के विरोध में शनिवार को इलाके के लोग एकत्र होकर प्रदर्शन पर उतर आए। इस दौरान भाजपा नेता दीपंकर अरोड़ा भी मौजूद थे। इस मुद्दे पर दीपंकर अरोड़ा ने आरोप लगाया कि बिना किसी वैध अनुमति के मेले का काम लगभग आधा पूरा हो चुका है और आयोजकों के पास अभी तक जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस्कॉन रोड इलाके में शाम के समय पहले से ही जाम की समस्या रहती है, ऐसे में एक महीने तक चलने वाले मेले से आम लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। वहीं, मेला कमेटी की ओर से कहा गया है कि सभी जरूरी अनुमतियों के लिए आवेदन किया गया है, हालांकि अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। उनका दावा है कि मेले के आयोजन से पहले स्थानीय लोगों से बातचीत की गई थी और कई लोगों की सहमति भी ली गई थी। अब जब मेले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, तब कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। मेला कमेटी के अनुसार, बाहर से कई व्यापारी आकर दुकानें लगा चुके हैं। ऐसे में अगर मेला बंद किया जाता है तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए मेला जारी रखने के लिए उन्होंने प्रशासन और संबंधित सभी पक्षों से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetslotbarmobilbahisjojobetpusulabetpusulabetkargabetİmajbetimajbetjojobetpusulabetpusulabetgrandpashabetcasibomxslotcratosroyalbettipobetGrandpashabet Güncel Girişchild pornesrar satın alpusulabetmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatadorbetmatadorbetonwincasibomjojobetsahabetgrandpashabet girişpusulabet girişmatbetgrandpashabetbetsalvadorcasinomilyonholiganbetjojobet1winnesinecasinocasinowonwbahispalacebet girişteosbetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibom Built with ❤︎ by appycodes