बंद पड़े होस्टल के कुएं से युवक का सड़ा-गला शव बरामद

सिलीगुड़ी, 8 मार्च (नि.सं)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 27 नंबर वार्ड अंतर्गत ज्योतसनामयी स्कूल के बंद पड़े होस्टल के कुआं से एक युवक का सड़ा- गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक युवक की पहचान टिकियापाड़ा निवासी राज मोहन सुत्रधर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से घर से गायब था। इस घटना के संबंध मे परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। जानकारी के अनुसार आज बंद होस्टल से काफी बंदबू  आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिलीगुड़ी पुलिस ने जब बंद पड़े होस्टल में छानबीन की तो देखा की कुआं से तेज़ बदबू आ रही है।

जिसके बाद पुलिस ने दमकल विभाग को घटना की खबर दी। दमकल अधिकारियों ने जब कुआं की जांच किया तो उससे युवक का शव बरामद हुआ, जो काफी सड़ चूका था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। हत्या है या आत्महत्या पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes