बंद के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली, तृणमूल कांग्रेस ने भी आयोजित की जवाबी रैली

राजगंज, 14 जुलाई (नि.सं.)। भाजपा की तरफ से पूरे उत्तरबंगाल में बंद को केंद्र कर रैली का आयोजन किया। वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने भी जवाबी रैली का आयोजन किया। इसके चलते राजगंज ब्लॉक में तनाव का माहौल देखा गया।

जानकारी के अनुसार राजगंज ब्लॉक के विभिन्न जगहों में बंद के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया। वहीं, बंद के प्रतिवाद में तृणमूल कांग्रेस ने भी जवाबी रैली निकाली। आरोप है कि इस दौरान ब्लॉक के विभिन्न स्थानों से कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। लेकिन, तृणमूल कांग्रेस की रैली से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके बाद अब भाजपा ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये है। एक तरफ भाजपा का कहना है कि बंद सफल रहा। वहीं तृणमूल का कहना है कि लोगों ने बंद का समर्थन नहीं किया है।

भाजपा के राजगंज उत्तर मंडल के महासचिव संजय कुमार घोष ने कहा कि हेमताबाद में विधायक की हत्या के प्रतिवाद में पूरे उत्तरबंगाल में बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान शांतिपूर्ण रूप से रैली निकाल कर आम लोगों को बंद का समर्थन करने के लिये अनुरोध किया गया था। लेकिन, पुलिस ने हमारे नेता व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि राजगंज के विधायक के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने एक रैली का आयोजन किया। लेकिन, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज का बंद सफल रहा है ।

वहीं, दूसरी तरफ तृणमूल काग्रेस के विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि भाजपा द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आयोजित की गयी रैली का आम लोग समर्थन न करे, इसलिए तृणमूल कांग्रेस की तरफ से जवाबी रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज का बंद असफल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetneredebahisjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetgrandpashabetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinogalabetjojobetpusulabetvdcasinograndpashabetsekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetromabettophillbetjojobetjojobetmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişcasibom1wincratosroyalbetgameofbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetbetgitbetgitwbahisinterbahisbetbey girişwbahisinterbahisbetgarantitlcasinocasibommatbetGrandpashabetsekabetimajbetpusulabetvdcasino girişsekabet girişbettiltpalacebetnesinecasino1winibizabetcratosroyalbetgrandpashabetgameofbetsonbahiscashwin girişgrandpashabetesbetgrandpashabetbettilt girişcasibompusulabet giriş Built with ❤︎ by appycodes